रांची: महाराजा मदरा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कल दिनांक 13 फरवरी को मोराहाबादी बोरिया रोड स्थित मदरा मुंडा रींग रोड चौंक पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे. कल पूर्वाहन 12ः15 बजे एक समारोह आयोजित कर महाराजा मदरा मुंडा की आदमकद प्रतिमा जो कि राजस्थान से बनकर आई है का अनावरण किया जाएगा .
अनावरण समारोह के संयोजक सोमनाथ मुंडा ने बताया की महाराजा मदरा मुंडा एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी शासक थे,मदरा मुंडा का शासनकाल महाभारत काल के समकक्ष था, इन्होंने महाभारत के युद्ध में भी भाग लिया था और छोटानागपुर के एक बहुत ही लोकप्रिय शासक थे. इन्हीं के कार्यकाल में पड़हा शासन व्यवस्था विकसित हुई
अनावरण समारोह में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में,जबकि अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डा राजेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे.

