BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 1707 अंक लुढ़का, निफ्टी भी धड़ाम

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 285 अंक लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन की आशंका से आज शेयर बाजार 1700 से अधिक अंक लुढ़क गया. बीएसई का सेंसेक्स 1707.94 अंक यानी -3.44 फीसदी की गिरकर 48000 के नीचे 47,883.38 के स्तर पर बंद हुआ.

वहीं, निफ्टी 524.05 अंक की गिरावट के साथ 14,310.80 के स्तर पर बंद हुआ. सेंसेक्स में डॉरेड्डी को छोड़कर सभी 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए.

सेंसेक्स में सबसे अधिक 7.96 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान पर बंद हुए. वहीं, सिर्फ डॉ. रेड्डीज हरे निशान पर रहा.  

आज सुबह नकारात्मक वैश्विक संकेतों और देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच सेंसेक्स 1629.14 अंक यानी 3.29 फीसदी लुढ़ककर 47,961 के स्तर पर पहुंच गया था.   
 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर अनुमान से अधिक खराब हो रही है, इसलिए अर्थव्यवस्था और बाजारों पर इसके असर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण महाराष्ट्र में स्थिति सबसे खराब है, जिससे बाजार की लगभग 11 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि और 30 प्रतिशत से अधिक आय में वृद्धि प्रभावित हो सकती है.

आईसीआइसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 155 अंक टूट गया. वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई.  

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 154.89 अंक या 0.31 फीसद के नुकसान से 49,591.32 अंक पर आ गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 फीसद टूटकर 14,850 अंक से नीचे 14,834.85 अंक पर बंद हुआ. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UP में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में मिले 13 हजार से अधिक संक्रमित

Next Post

दुनिया भोग रही है चीन की करनी का फल – बाइडन

Next Post
जो बाइडन ने सैन्य परिवार कार्यक्रम पर नये सिरे से प्रकाश डाला

दुनिया भोग रही है चीन की करनी का फल - बाइडन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d