BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार पहली बार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 52400 के पार

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: वैश्विक बाजारों की तेजी और वित्तीय शेयरों में मजबूती आने से आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 308.17 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 52462.30 के स्तर पर खुला.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.57 अंक यानी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 15,371.45 के स्तर पर खुला. शुरुआती कारोबार में 991 शेयरों में तेजी आई, 353 शेयर में गिरावट रहा और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार (Share Market) नये रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गये. बीएसई (BSE) के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 515.40 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी रही और यह 52,059.70 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 135.90 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,299.20 अंक पर चल रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक करीब दो प्रतिशत की तेजी रही. इसके बाद एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी तेजी में चल रहे थे. इनके विपरीत ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, सन फार्मा और टीसीएस के शेयर गिरावट में चल रहे थे. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,544.30 अंक पर और निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ था.

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को एफपीआई ने 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. एशियाई बाजार दोपहर के कारोबार में बढ़त में चल रहे थे. इस बीच कच्चा तेल का वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

बता दें कि इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में तेजी तथा विदेशी कोषों की लगातार आवक के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक की तेजी आई. इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.75 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 51,673.27 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 36.50 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,209.80 पर पहुंच गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिसकर्मियों को शराब पीते पकड़े जाने पर तत्काल बर्खास्त किया जाए: CM नीतीश

Next Post

BNN खासः जानिए झारखंड कैडर के टॉप लेवल के आईएएस की प्रॉपर्टी, 128 अफसरों ने सौंपा है संपत्ति का ब्योरा, राज्य के मुख्य सचिव के पास है सिर्फ एक ही फ्लैट

Next Post
झारखंड की ब्यूरोक्रेसी में कई परंपराएं टूटी, फिर फंसा था पेंच

BNN खासः जानिए झारखंड कैडर के टॉप लेवल के आईएएस की प्रॉपर्टी, 128 अफसरों ने सौंपा है संपत्ति का ब्योरा, राज्य के मुख्य सचिव के पास है सिर्फ एक ही फ्लैट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d