BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार 9वें दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 32 अंक चढ़ा

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन दिग्गज कंपनियों में लिवाली के कारण अंत में सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नौवें दिन बढ़त के साथ बंद हुये.

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.71 अंक यानी 0.08 प्रतिशत चढ़कर 40,625.51 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.55 अंक यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,934.50 अंक पर पहुंच गया. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार नौवें कारोबारी दिवस हरे निशान में रहे.

एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर शुरुआत में बाजार में तेजी रही, लेकिन यूरोपीय बाजारों में गिरावट से दोपहर के बाद घरेलू स्तर पर भी बिकवाली हावी हो गई. हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से अंत में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे.

आईटी और टेक के साथ ही ऊर्जा समूह की कंपनियों में लिवाली ने प्रमुख सूचकांकों को गिरावट में जाने से बचाया. एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ा. कोटक महिद्रा बैंक और इंफोसिस में दो से ढाई प्रतिशत बढ़त रही. टाइटन इंडस्ट्रीज और सनफार्मा का शेयर दो फीसदी से अधिक लुढ़क गया. स्वास्थ्य समूह और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्र की कंपनियों में बिकवाली हावी रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब वादा नहीं, विकास कराने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए

Next Post

15 अक्टूबर से खुलेंगे थियेटर व मल्टीप्लेक्स, करना होगा गाइडलाइन का पालन

Next Post
15 अक्टूबर से खुलेंगे थियेटर व मल्टीप्लेक्स, करना होगा गाइडलाइन का पालन

15 अक्टूबर से खुलेंगे थियेटर व मल्टीप्लेक्स, करना होगा गाइडलाइन का पालन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d