BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 122 अंक की बढ़त के साथ खुला

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 122 अंक की बढ़त के साथ खुला

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 122 अंक की बढ़त के साथ खुला

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शेयर बाजार में इस हफ्ते लगातार दूसरे कारोबारी दिन में तेजी देखी जा रही है. बुधवार को सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 122 अंकों की बढ़त के साथ 39,953 पर खुला. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96 अंक की बढ़त के साथ 11,883.90 पर खुला. इसके पहले मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी. सोमवार को दिवाली-बलि प्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार बंद था.

प्री-ओपनिंग सत्र में सेंसेक्स 40,000 से ऊपर पहुंच गया था. कारोबार के दौरान सुबह 9.45 तक सेंसेक्स 48 अंक चढ़कर 39,880 पर और निफ्टी 19.20 अंक चढ़कर 11,806.05 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स के 19 शेयर हरे निशान में दिख रहे थे. मजबूती वाले प्रमुख शेयरों में भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एलऐंडटी शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में क्रमश: 0.52 फीसदी और 0.36 फीसदी की तेजी आई है.

रुपये में सुस्ती देखी जा रही है, सुबह इसका डॉलर के मुकाबले कारोबार 6 पैसे की गिरावट के साथ 70.90 पर शुरू हुआ. मंगलवार को रुपया 70.84 पर बंद हुआ था.

गौरतलब है कि शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई थी. शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे कारोबार के दौरान तेजी देखी गई. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 581 अंकों की बढ़त के साथ 39,831.84 पर बंद हुआ. दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 159.70 अंक की बढ़त के साथ 11,786.85 पर बंद हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क पर कचरा फेंकने से रोका, मारपीट

Next Post

जुआ खेलने से रोकने पर की गई मारपीट

Next Post
जुआ खेलने से रोकने पर की गई मारपीट

जुआ खेलने से रोकने पर की गई मारपीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d