BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, 200 अंक चढ़ा सेंसेक्स

by bnnbharat.com
August 19, 2020
in Uncategorized
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का दौर जारी रहा. बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 2०० अंक से अधिक चढ़ गया जबकि निफ्टी 6० अंक से अधिक ऊंचा रहा.

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 217.77 अंक यानी ०.57 प्रतिशत बढ़कर 38,746.०9 अंक, एनएसई का निफ्टी 63.6० अंक यानी ०.56 प्रतिशत बढ़कर 11,448.95 अंक पर पहुंच गया. बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में स्टेट बैंक करीब दो प्रतिशत बढ़कर सबसे ऊंची बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में रहा. इसके साथ ही एल एण्ड टी, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सन फर्मा, एक्सिस बैंक, आईटीसी और बजाज आटो में भी बढ़त रही.

इसके विपरीत एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, कोटक बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही. पिछले सत्र में मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 477.54 अंक यानी 1.26 प्रतिशत बढ़कर 38,528.32 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 138.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत ऊंचा रहकर 11,385.35 अंक पर बंद हुआ था.

शेयर बाजारों से प्राप्त अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1,134.57 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की.

शेयर कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों में विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख का असर रहा. अमेरिकी बाजारों में कल के कारोबार में अच्छी तेजी रही. टोक्यो और सोल के बाजार भी बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले. हालांकि, शंघाई बाजार में गिरावट देखी गई.

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा ०.66 प्रतिशत घटकर 45.16 डालर प्रति बैरल पर बोला गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार के हाथ से अलग हो सरकारी बैंकों का संचालन: पूर्व डिप्टी गवर्नर

Next Post

DGP एमवी राव को राहतः सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

Next Post
DGP ने किया ट्वीट, कहा- नई चुनौतियों से निपटना होगा

DGP एमवी राव को राहतः सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d