BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा नीतिगत उपायों की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई और मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 14,500 का स्तर हासिल कर लिया.

इस दौरान सेंसेक्स 505.13 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,455.13 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 150.20 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,509.65 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में तीन आईटी शेयरों- एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस को छोड़कर अन्य सभी शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे थे. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स में 882.61 अंक या 1.81 प्रतिशत, और एनएसई निफ्टी में 258.40 अंक या 1.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी.

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,633.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा सोमवार को 0.77 प्रतिशत बढ़कर 67.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते निवेशकों की धारणा कमजोर होने से सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली देखी गई और प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 1,300 अंकों से अधिक की गिरावट आई.

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,318.21 अंक या 2.70 फीसदी की गिरावट के साथ 47,513.82 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 394.90 अंक या 2.70 प्रतिशत टूटकर 14,222.95 पर आ गया. सेंसेक्स के सभी शेयर लाल रंग में थे और बजाज ऑटो में सबसे अधिक पांच प्रतिशत की गिरावट हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेघालय सरकार ने 23 अप्रैल से अंतरराज्यीय पर्यटकों पर लगाई रोक

Next Post

रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं, व्यक्तिगत तरीके से मनाएं

Next Post
रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं, व्यक्तिगत तरीके से मनाएं

रामनवमी सामाजिक तरीके से नहीं, व्यक्तिगत तरीके से मनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d