BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में करीब 337 अंकों की गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
शेयर बाजार फिसला, सेंसेक्स में करीब 337 अंकों की गिरावट दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मिले-जुले अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई. लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार टूट गए.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स सुबह 147 अंकों की तेजी के साथ 38,275.34 पर खुला. लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद इसमें गिरावट आने लगी और सुबह 9.49 तक सेंसेक्स 337 अंक टूटकर 37791 तक पहुंच गया.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 31 अंकों की तेजी के साथ 11,225 पर खुला. लेकिन थोड़ी देर के बाद इसमें भी गिरावट आने लगी. सुबह 10.13 बजे तक निफ्टी 78 अंक टूटकर 11,115.90 पर पहुंच गया था.

शुरुआत में एनएसई में करीब 608 शेयरों में तेजी और 488 शेयरों में गिरावट आई. सोमवार को रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 74.70 पर खुला. शुक्रवार को यह 74.83 पर बंद हुआ था.

सोमवार को बाजार खुलते ही येस बैंक के शेयरों की लिस्टिंग के बाद खरीद-फरोख्त शुरू हुई. इससे येस बैंक के शेयर में भारी गिरावट आ गई और उसमें 10 फीसदी का निचला सर्किट लगाना पड़ा. बैंक का 15 से 27 जुलाई के बीच खुला एफपीओ 95 फीसदी सब्सक्राइब्ड हुआ था और इससे उसने 14,272 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अधिवक्ताओं के उपचार के लिए कोविड सेंटर में जगह सुनिश्चित करने की मांग

Next Post

देवर ने किया भाभी पर धारदार हथियार से हमला, मौत

Next Post
देवर ने किया भाभी पर धारदार हथियार से हमला, मौत

देवर ने किया भाभी पर धारदार हथियार से हमला, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d