नई दिल्ली: Budget 2020 पर नेताओं ने प्रतिक्रिया दी. राजद नेता तेजप्रताप यादव ने बजट को दिशाहीन बताया. उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं को नौकरी देने का कोई जिक्र नहीं किया गया.
वहीं, तेजप्रताप यादव ने बजट भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि इस बजट से अच्छी तो सत्यनारायण भगवान की कथा होती है. कम से कम मन को संतुष्टि और पुण्य की प्राप्ति होती है. नीतीश सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने बजट को देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बताया है.

