Ranchi:- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है की भारत के इतिहास में 26 मई 2014 का वह क्षण गौरवशाली था, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एन डी ए सरकार ने सत्ता संभाली. देश की जनता ने विकास और उन्नति के पक्ष में एक ऐतिहासिक और निर्णायक जनादेश दिया था. तब से अबतक भारत विकास की जिस गाथा का साक्षी रहा है, वह किसी क्रांति से कम नही है.
शुक्ल ने आज जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा के बारीडीह, और सीतारामडेरा मंडल के चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, नामक विषय पर संबोधित करते हुए कहा की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक कदम आगे बढ़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस और निर्णायक लड़ाई की शुरुआत की, चाहे सर्जिकल स्ट्राइक द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़े से कड़ा संदेश देना हो या जी एस टी द्वारा अर्थव्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन, मोदी सरकार ने ऐतिहासिक, साहसिक, और निर्णायक फैसले लिए, उन्ही निर्णयों का परिणाम है कि देश आज सुरक्षित है और विश्व मे सबसे तेजी से बढ़नेवाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है.सबसे बड़ी बात यह है कि अब वैश्विक पटल पर हमारा देश अगुवाई भी कर रहा है.
इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भरत सिंह, राजन सिंह,बारीडीह मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश शर्मा, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, काजू शांडिल्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूबी झा सहित सैकड़ों पार्टी के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्यकर्ता उपस्थित थे. दोनों मंडलो में श्री शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया.

