आदर्श अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राणा शारणधर सिंह ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर हड़ताल अवधि के सामंजन विधिवत रूप से करने की मांग की है. ।उन्होंने अपने पत्र के माध्यम कहा कि शिक्षकों की हड़ताल अवधि के सामंजन हेतु शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा प्राथमिक शिक्षा पत्रांक 508 दिनांक 11/06/20 को आदेश पत्र जारी किया गया था. जो आदेश पत्र विधिसंगत एवं परम्परागत नहीं है. जिसे लेकर शिक्षकों मे निराशा है औऱ उन्होंने कहा कि पूर्व मे जितने भी हड़ताल हुए है उसमें सार्वजनिक छुट्टी व रविवार अवकाश की गणना हड़ताल अवधि के सामंजन मे कभी नहीं किया गया है. पूर्व मे 5 सितम्बर 2019 को वेदना प्रदर्शन के कारण एक दिवसीय हड़ताल रहा था. इस तरह से लॉकडाउन अवधि को छोड़कर हड़ताल कुल 38 दिनों का होता है।जिसमें रविवार व सार्वजनिक अवकाश भी कुल 9 रहा है।इसलिए नियोजित शिक्षकों को मात्र 29 दिनों का सामंजन किया जाना चहिए।लेकिन हड़ताल अवधि के सामंजन हेतु प्राथमिक शिक्षा विभाग के निर्देशक द्वारा जो पत्र जारी किया गया उसमें हड़ताल सामंजन की अवधि 37 दिन कही गई है।जो उचित नहीं है।जिस तरह पूर्व मे हड़ताल अवधि का सामंजन किया जाता रहा है।उसी तरह हड़ताल अवधि का सामंजन करने की मांग की है।

