BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों की पढाई, डिस्टेंस लर्निंग का नायाब तरीका

by bnnbharat.com
June 27, 2020
in Uncategorized
लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों की पढाई, डिस्टेंस लर्निंग का नायाब तरीका

लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों की पढाई, डिस्टेंस लर्निंग का नायाब तरीका

Share on FacebookShare on Twitter

दुमका : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जहां आजकल सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद हैं वहीँ बच्चों को जहां कुछ स्कूल मोबाइल फोन से ऑनलाइन क्लासेज करा रहे हैं , वहीं दुमका सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में डिस्टेंस लर्निंग का नायाब तरीका खोजा गया है. यहां लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों को पढाया जा रहा है। कोरोना काल में आजकल तकरीबन हर जगह ऑनलाइन क्लासेज के जरिए शैक्षणिक गतिविधियाँ चल रहीं हैं जिसके लिए मोबाइल या स्मार्ट फोन होना लाजिमी शर्त है . जहाँ या जिनके पास ये साधन नहीं हैं उन्हें इसमें दिक्कत आती है दुमका सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ने इसका भी उपाय खोज निकाला है और यहाँ आजकल लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों को पढाया जा रहा है.
दुमका के इस स्कूल में ३४६ बच्चे नामांकित हैं। इनमें २०४ बच्चों के पास या तो स्मार्ट फोन नहीं हैं या वे इसे चलाना नहीं जानते। ऐसे हालात में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को सोशल डिस्टैंसिग का पालन कराते हुए शिक्षा देने का नायाब तरीका निकाला और शुरू हुई लाउडस्पीकर के माध्यम से पढाई। इसमें तरीका यह है की शिक्षक अपने मोबाइल को लाउडस्पीकर सिस्टम से कनेक्ट कर बच्चों को कंटेंट सुनाते हैं और बरामदे में बैठे बच्चे उसे ठीक वैसे ही अटेंड करते हैं जैसा ऑनलाइन क्लासेज में होता है
स्कूल के इस अनूठे प्रयोग की हर ओर प्रशंसा हो रही है . दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी ने भी इस प्रयास की सराहना की है।
कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी अनिवार्य शर्त है लेकिन बच्चों के मामले में इसका अनुपालन लगभग नामुमकिन है। दुमका सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ध्वनि विस्तारक यंत्र , जिसे अंग्रेजी में लाउडस्पीकर कहा जाता है उससे डिस्टेंस लर्निंग का यह नायाब तरीका निकाल कर न केवल संसाधन विहीन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने में मदद की है बल्कि शोर शराबों के लिए बदनाम लाउडस्पीकर का इससे अब कुछ सदुपयोग भी दिख रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध उत्खनन का मामला संज्ञान में आने पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी कार्रवाई-अरवा

Next Post

कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से चलायेगी अभियान, सरकार की नाकामियों को रखेगी जनता के समक्ष

Next Post
कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से चलायेगी अभियान, सरकार की नाकामियों को रखेगी जनता के समक्ष

कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से चलायेगी अभियान, सरकार की नाकामियों को रखेगी जनता के समक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d