BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीमापार से आई 300 करोड़ की हेरोइन, 5 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
सीमापार से आई 300 करोड़ की हेरोइन, 5 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू: पाकिस्तान से भेजी गई 300 करोड़ रुपये की हेरोइन के मामले में पुलिस ने वीरवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में अरनिया आरएसपुरा, अखनूर और पड़ोसी राज्य पंजाब के दो लोग शामिल हैं. दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए जम्मू भेज दिया गया है. एसपी हेडक्वार्टर राजा आदिल का कहना है कि जल्द इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी.

सूत्रों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों के रहने वाले आरोपी पंजाब के तस्करों और आतंकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे थे. 20 सितंबर को सीमा पार से नशे की जो खेप भेजी गई थी, उसे इन लोगों द्वारा मौके से उठाकर पंजाब और अन्य जगहों पर भेजा जाना था, लेकिन बीएसएफ ने पहले ही नशे की खेप को पकड़ लिया. पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई है.

20 सितंबर को बीएसएफ ने अरनिया की बीएसएफ पोस्ट के पास 62 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्टल, 100 राउंड बरामद किए थे. पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबरों की काल डिटेल निकाली और उनकी व्हाट्सएप पर हुई बात को चेक किया जांच में सामने आए नाम से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई. 
अखनूर के एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि बुधवार की रात जम्मू से आई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से परगवाल सेक्टर के पंचायत गडखाल के गांव सिदड़ा में छापा मार कर दो लोगों को गिफ्तार किया. उनकी पहचान बिशन कुमार और सुनील कुमार के रूप में हुई है. बिशन कुमार तिहाड़ जेल में एक केस में सजा काट आया है. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को आईजी जम्मू मुकेश सिंह इस मामले में प्रेस वार्ता कर सकते हैं.

दो के नाम दिल्ली बम धमाकों से जुड़ रहे, एक दैनिक वेतन भोगी


हेरोइन तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपियों से बड़े खुलासे हो सकते है. सूत्रों के अनुसार पंजाब के रहने वाले दो आरोपियों के नाम वर्ष 2005 में दिल्ली में हुई बम धमाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी इस पर जांच की जा रही है. वहीं, परगवाल सेक्टर से पकड़ा गया एक आरोपी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी बताया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शारदीय नवरात्र पर तेलुगु भाषी ‘वमलाकोलुयु पूजा’ की धूम

Next Post

PM मोदी बताएं चीनी सैनिक भारत की सीमा से कब निकलेंगे: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस के खतरे को गंभीरता से नहीं ले रही सरकार: राहुल गांधी

PM मोदी बताएं चीनी सैनिक भारत की सीमा से कब निकलेंगे: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d