BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध अपना बयान पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी

by bnnbharat.com
January 23, 2021
in समाचार
सिंघु बॉर्डर पर पकड़ा गया संदिग्ध अपना बयान पलटा, कहा- किसानों के दबाव में सुनाई झूठी कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: किसान आंदोलन में शामिल चार किसानों की हत्या की बात कहने वाला संदिग्ध शख्स योगेश एक बार फिर अपने बयान से पलट गया है. उसका कहना है कि उसने किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के दबाव में हत्या की बात कही थी. योगेश का कहना है कि उसे कुछ लोगों ने कैंप में ले जाकर मारा. फिर रात को शराब पिलाकर कहा कि हम जो बोलेंगे वही बोलना पड़ेगा.

योगेश का कहना है कि,”मुझे मारने के बाद खाना खिलाया और दारू भी पिलाई, जिसके बाद उन लोगों ने मेरा वीडियो बनाया. मेरे साथ 4 और लड़के पकड़े थे जिसमें एक का नाम सागर था. बाकी के नाम मुझे पता नहीं. सागर ने बताया कि उसे भी मारा गया.

योगेश ने कहा कि उनलोगों ने मुझे डराया और कहा कि हमने सागर को मार दिया. अब तुझे छूटना है कि नहीं? योगेश का कहना है कि उन्होंने कहा कि जो हम कहेंगे, उसे तुझे प्रेस के आगे बोलना है. वहां एक झूठी कहानी बनाई गई जो मैंने मीडिया के आगे बताई. उनसे छूटने के लिए मैंने ये सब कहा और पुलिस के सामने जाते ही मैंने सब सच-सच पुलिस को बता दिया.

योगेश ने बताया कि वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. उनसे कहा कि उसकी आंख पर जो चोट का निशान है वो भी उन लोगों की ही देन है. योगेश ने दावा किया कि उससे ये भी कहा गया है कि 10 लड़के और राजधानी दिल्ली आएंगे. एक लड़का अभी किसानों की कस्टडी में है जो यूपी का रहने वाला है.

योगेश ने अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है किसी पुलिसवाले ने कुछ नहीं कहा है. मेरे ऊपर दबाव किसानों का था. योगेश ने यह भी दावा किया कि उन लोगों ने लड़के को पाइप से मारा था और वो अधमरी हालात में ट्रॉली में पड़ा हुआ था.

इससे पहले योगेश ने बयान दिया था कि किसान नेताओं की हत्या करने का निर्देश उसे सोनीपत के राई थाने के SHO प्रदीप ने दिए थे, लेकिन राई थाने पर प्रदीप नाम से कोई शख्स ही नहीं है. दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने इस संदिग्ध युवक को पकड़ा था. इस संदिग्ध युवक ने कबूल किया था कि वह 26 जनवरी के दिन चार किसान नेताओं की हत्या करने के उद्देश्य से आया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किया प्रदर्शन, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता गिरफ्तार

Next Post

जामताड़ा के होनहार नौनिहाल साइबर क्राइम का हिस्सा ना बन, पुस्तकों से गढ़ेंगे भविष्य…

Next Post
जामताड़ा के होनहार नौनिहाल साइबर क्राइम का हिस्सा ना बन, पुस्तकों से गढ़ेंगे भविष्य…

जामताड़ा के होनहार नौनिहाल साइबर क्राइम का हिस्सा ना बन, पुस्तकों से गढ़ेंगे भविष्य...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d