रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर आदित्य साहू ने कहा है कि सरकार के निर्देश पर हिंदपीढ़ी के थानेदार का हुआ निलंबन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है.
Also Read This: गर्भवती ने दो मासूमों के साथ खुद को लगाई आग, मौत
साहू ने कहा कि थानेदार अपने थाना क्षेत्र में कड़ाई से लॉकडाउन का अनुपालन करा रहे थे. ऐसा प्रतीत होता है जैसे माफिया किस्म के कुछ तत्व जो उस क्षेत्र में प्रतिबंधित व्यापार चला रहे थे.
उन्होंने ही थाना प्रभारी के खिलाफ षड्यंत्र कर निलंबित करवा दिया है. प्रोफेसर साहू ने कहा के सरकार को अविलंब उनका निलंबन वापस लेना चाहिए.
क्योंकि ऐसी घटनाओं से पुलिस बल का मनोबल गिरता है. विपदा की इस कठिन घड़ी में पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में अपने ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हैं. उनके भी हितों का ख्याल रखना सरकार का काम है.
प्रोफेसर आदित्य साहू ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य का विषय है कि थानेदार पर तो तुरंत कार्रवाई हो जाती है. लेकिन विदेशियों को शरण देने वाले लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होती.
यह सब दिखाता है कि सरकार भेद भाव से कार्य कर रही है. प्रोफेसर आदित्य साहू ने कहा कि इस पूरे मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राजद की चुप्पी भी दुर्भाग्यपूर्ण है.

