BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोर ने चिट्टी लिख भगवान से मांगी अपनी गुनाहों की माफ़ी, फिर चुरा ले गया दानपेटी से रूपये

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in Uncategorized
चोर ने चिट्टी लिख भगवान से मांगी अपनी गुनाहों की माफ़ी, फिर चुरा ले गया दानपेटी से रूपये

The thief wrote a letter apologizing to God for his sins, then stole the money from the donation box

Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोर ने चोरी करने के अपने पापों के लिए माफी मांगी और फिर मंदिर की दान पेटी को तोड़कर हजारों रुपये उड़ा ले गया. दरअसल, सारनी शहर के राधाकृष्णन वार्ड के हनुमान मंदिर से एक चोर ने दान पेटी तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी कर ली.

वहीं, चोरी से पहले चोर ने भगवान के नाम से एक चिट्ठी भी लिखी है. उसने अपनी चिट्ठी में सारे गुनाहों को माफ करने की बात लिखी है. चोर ने चिट्ठी में कहा कि वह परेशान होने के कारण अपराध कर रहा है. यह चिट्ठी दानपेटी के पास ही रखी मिली है.

मंगलवार को जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर आए तो उन्होंने मंदिर की दान पेटी टूटी हुई देखी, फिर दान पेटी के पास यह चिट्ठी देखी. बताया गया है कि मंदिर सार्वजनिक है, यहां कोई पुजारी नियुक्त नहीं है. चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्से का माहौल है.

मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि मंदिर की दान पेटी पिछले तीन सालों से नहीं खोली गई थी. पेटी में लगभग 40 से 50 हजार रुपये नकद राशि हो सकती है. लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में हनुमान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था.

वहीं, चोर ने चिट्ठी में लिखा था कि हे भगवान, मैंने जो भी गलती अभी तक की है, उसके लिए आपने क्षमा किया है. आज से मैं अपने इन कार्यों को पूरी तरह छोड़ दूंगा. भगवान धर्म खातिर और आई, पापाजी के लिए आपको आना ही होगा. अगर सब कुछ ठीक हो जाता है तो मैं समझूंगा, आपने मुझे आखिरी मौका दिया है. भगवान अब अगर सब कुछ ठीक हो गया तो मैं आपके किसी भी मंदिर में 500 रुपये दान करुंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान में आए भूकंप से हुए नुकसान पर मोदी ने जताया शोक

Next Post

सांसद ‘राजा महेंद्र’ के खिलाफ एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, किया पत्नी होने का दावा

Next Post
सांसद ‘राजा महेंद्र’ के खिलाफ एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, किया पत्नी होने का दावा

सांसद ‘राजा महेंद्र' के खिलाफ एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, किया पत्नी होने का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d