रवि सिंह,
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया में एक घर के दरवाजे पर लगे चैनल के ताले को तोड़ कर अपाची बाईक चोर उठा ले गये. वाहन स्वामी की सूचना पर तहकीकात में गोला पुलिस जुट गई है.
बताते चलें कि मठिया गांव निवासी रमाकांत गुप्ता पुत्र बंशीधर गुप्ता ने सोमवार को थाने पर लिखित सूचना दे बताया कि रविवार की रात वे अपनी नीले सफेद रंग की 160 सीसी अपाची बाईक जिसका पंजीकरण नंबर यू पी 53 सी जेड 5440 है उसको अपने बरामदे में खड़ा किया और रात में दरवाजे पर लगे चैनल में ताला लगा कर सह परिवार भोजन के उपरांत सो गये.
सुबह जब नींद खुली तो देखा कि चैनल का ताला टुटा हुआ है और बरामदे से बाईक गायब है. जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल 112 पर दी व साथ ही लिखित तहरीर दे स्थानीय पुलिस से गायब बाईक खोजवाने में मदद की गुहार लगायी है.
इस बावत थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है. जल्द ही चोरों को ढूंढ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा

