रांची. झारखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण एक मार्च यानी सोमवार से शुरू होगा. इस चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. साथ ही 45 वर्ष से 60 वर्ष के उम्र वाले वैसे बीमार लोगों को भी टीका लगाया जाएगा, जो 20 प्रकार की बीमारी में से किसी भी बीमारी से ग्रसित हैं.
केन्द्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार निम्नलिखित बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष वाले लोगों को कोरोना का टीका तीसरे चरण में दिया जाएगा.
1.एक साल के अंदर हॉस्पीटल में भर्ती हुए हार्ट फेल्योर के मरीज
2.पास्ट कार्डियक ट्रांसप्लांट / LFAD
3.LVEF 40% से कम वाले मरीज
4.मॉड्यूलर सिवियर वैस्कुलर हार्ट डिजीज
5.कॉनजेनाइटल हार्ट डिजीज
6.CABG
7.एंजाइना एवं हाइपरटेंशन
8.सीटी-एमआरआई जिसमें स्ट्रोक की जानकारी हो
9.पल्मोनरी ऑर्टरी डिजीज के साथ हाइपरटेंशन
10.दस वर्षो से ज्यादा समय से डायबिटीज
11.किडनी,लीवर ,स्टेम सेल ट्रांसप्लांट
12.किडनी के अंतिम चरण की बीमारियां
13.लंबे दिनों तक स्टेरॉयड पर रहने वाले मरीज
14.डिकंपोजिटेड सिरोसीस
15.लिम्फोमा,लियूकेमिया और मायलोमा जैसे कैंसर
16.किसी भी प्रकार के सॉलिड कैंसर जिसकी पहचान 01 जुलाई 2020 के बाद पहचान हुई हो
17.सिकल सेल डिजीज ,थैलसिमिया
18.प्राइमरी इम्यूनो डिफिसियंसी और एचआईवी
- कई प्रकार के डिसेबिलिटी से ग्रसित व्यक्ति
20.कई प्रकार के श्वसन रोगों से ग्रसित व्यक्ति

