BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

74 साल बाद झारखंड के गोड्डा के रामनगर स्टेशन पर पहुंची रेलगाड़ी

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
74 साल बाद झारखंड के गोड्डा के रामनगर स्टेशन पर पहुंची रेलगाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः झारखंड के गोड्डावासियों का आजादी के  लगभग 74 साल बाद  रेल की सीटी सुनने का सपना गुरुवार को साकार हो गया. 21 जनवरी 2021 गोड्डा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया. पहली बार डब्लू डी जी -4/-12790 नंबर की इंजन लगी मालगाड़ी ट्रायल के लिए गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित रामनगर स्टेशन पहुंची. 

पोड़ैयाहाट से गोड्डा तक करीब 16 किलोमीटर नवनिर्मित रेल लाइन के किनारे और गोड्डा रामनगर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन पर लम्बे अर्से से रेल की सीटी सुनने को आतुर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भारी तादाद में गोड्डा रेलवे स्टेशन और लाइन के किनारे खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर मालगाड़ी के इंजन के चालक एवं रेलवे के अधिकारियों व कर्मियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

पूर्व रेल मंडल के अधिकारी व कर्मियों की देखरेख में गोड्डा से हंसडीहा तक 32.5 किमी लंबी लाइन पर रेल की पटरी सहित ओवरब्रिज के लिए लोहे का एंगल लेकर मालगाड़ी जब गुरुवार की दोपहर गोड्डा स्टेशन पहुंची तो लोग खुशी से झूम उठे.

ट्रायल के लिए आई मालगाड़ी व रेल इंजन बुधवार को ही हंसडीहा पहुंच चुकी थी. पोड़ैयाहाट-गोड्डा रेलखंड में कुरमन गांव के पास प्वाइंट नंबर-54 पर लगभग 60 फीट व प्वाइंट 57 पर लगभग 20 फीट लाइन बिछाने काम बीते 24 घंटे में पूरा किया गया. यहां रात-दिन काम किया जा रहा था.

पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव कुमार व प्रमोद कुमार की देखरेख में गुरुवार को उक्त नव निर्मित रेलखंड पर मालगाड़ी का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया. इंजन के साथ मौजूद रेलवे के अधिकार्रियों के मुताबिक, सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही हुआ. ट्रायल के लिए आई मालगाड़ी में अधिक लोड लेकर लाया गया, ताकि पटरी की क्षमता का अंदाजा लगाया जा सके. ट्रायल में यह सफल रहा.

रेल अधिकारियों ने बताया कि हंसडीहा से गोड्डा तक रेललाइन पूरी तरह दुरुस्त है. इस तरह गोड्डा के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा. जहां आजादी के बाद पहली बार रेल इंजन की सीटी सुनाई दी.

पूर्व रेलवे के एसएसई राजीव कुमार के मुताबिक, गोड्डा से हंसडीहा नवनिर्मित रेलखंड पर मालगाड़ी का ट्रायल सफलता पूर्वक किया गया है. दो जगह लाइन में लिकिंग का काम बीते 24 घंटे में पूरा किया गया. निर्धारित कार्यक्रम के तहत ट्रायल के लिए मालगाड़ी गोड्डा स्टेशन आ गई. जनवरी के अंतिम सप्ताह या फिर फरवरी के पहले पखवारे में यहां से रेल परिचालन शुरू होने की संभावना है. इसके लिए सभी तरह की तैयारियों कर ली गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम एक साथ कई मोर्चों पर कर रहे काम, केंद्र सरकार से बेहतर संबंध बनाने की कवायद में जुटे हेमंत सोरेन

Next Post

अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया

Next Post
अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया

अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d