BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रेन में चाय-नाश्ते के लिए अब ज्यादा ढीली करने पड़ेगी जेब, IRCTC ने बढ़ाई कीमत…

by bnnbharat.com
November 15, 2019
in समाचार
ट्रेन में चाय-नाश्ते के लिए अब ज्यादा ढीली करने पड़ेगी जेब, IRCTC ने बढ़ाई कीमत…
Share on FacebookShare on Twitter

रेल यात्रियों को ट्रेन में यात्रा करना महंगा पड़ेगा। क्योंकि यात्रियों को चाय नाश्ते के लिए अब जेब ढीली करनी पड़ेगी. दरअसल, रेलवे बोर्ड में पर्यटन एंव खान पान विभाग के निर्देशक की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है. जिसके अनुसार, शताब्दी, दुरंतो और राजधानी ट्रेनों में खाने के पैसे बढ़ा दिए गये हैं. इन सभी ट्रेनों में जब आप टिकट लेतें है उसी में चाय और खाने के पैसे भी दे देने पड़ते हैं. इतना ही नहीं दूसरी ट्रेनों के यात्रियों को भी इस महंगाई का सामना करना पड़ सकता है.

खाने और चाय पर लागू की गई नई दरों के अनुसार, शताब्दी, दुरंतों और राजधानी में सफर करने वाले यात्रियों को चाय के लिए अब 10 रुपये की जगह 20 रुपये चुकाने होंगे. वहीं बात करें स्लीपर क्लास की तो यहां यात्रियों को इसके लिए सिर्फ 15 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं दुरंतो के स्लीपर क्लास में नाश्ता या खाना पहले 80 रुपये में मिलता था. जोकि अब 120 रुपये का हो गया है. शाम को जो चाय दी जाती थी इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. अब उसके लिए आपको 50 रुपये चुकाने होंगे.

जानिये कब लागू होंगी नई दरें

जानकारी के मुताबिक इस नए मेन्यू को टिकटिंग सिस्टम में 15 दिनों के अंदर अपडेट कर दिया जाएगा. हालांकि इसे लागू करने में थोड़ा समय लगेगा। इसे लगभग चार महीने बाद लागू किया जाएगा. नई दरें लागू होने के साथ ही राजधानी के फर्स्ट एसी कोच में खाना 145 रुपये की जगह 245 में मिलेगा.

रेग्युलर ट्रेन के यात्रियों को भी भरने पड़ेंगे इतने रुपये

इन दरों से सिर्फ प्रीमियम ट्रेनों के यात्री ही प्रभावित नहीं होंगे बल्कि आम जनता भी इससे काफी प्रभावित होगी. राजधानी और रेग्युलर मेल में शाकाहारी भोजन 80 रुपये का मिलेगा. हालांकि, वर्तमान में यात्रियों को इसके लिए 50 रुपये देने पड़ते थे. आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को जो चिकन बिरयानी देती है उसके लिए 110 रुपये और एग बिरयानी के लिए 90 रुपये देनें होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता के घर ACB की रेड, तीन करोड़ रुपए बरामद

Next Post

भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में किया धुंआधार प्रचार

Next Post
भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में किया धुंआधार प्रचार

भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में किया धुंआधार प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d