BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी

15 अप्रैल से ट्रेनें चलाने की तैयारियां तेज, चार घंटे पहले आना होगा स्टेशन

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in Uncategorized
15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी

15 अप्रैल से चलेगी ट्रेन, खुलने के बाद सिर्फ गंतव्य स्टेशन पर ही रुकेगी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन को अब खत्म होने में केवल 5 दिन बचे हैं. ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन का खाका तैयार कर लिया है. रेलवे के मुताबिक केवल आरक्षित सीटों वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे. गैर आरक्षित टिकटों की बुकिंग बंद रहेगी.

Also Read This: ब्रेकिंग:  बोकारो में  एक और कोरोना पॉजिटिव की  पुष्टि, झारखंड में संक्रमितों की संख्या हुई 14 

रेलवे मंत्रालय ने 15 अप्रैल से संभावित ट्रेन परिचालन के मद्दनेजर कोरोना वायरस संबंधी प्रोटोकॉल तैयार कर लिए हैं. इसके तहत रेल यात्री को एयरपोर्ट की तर्ज पर ट्रेन छूटने 4 घंटे पहले स्टेशन आना होगा. इससे स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके. स्टेशन पर केवल आरक्षित टिकट वाले यात्री को प्रवेश करने की अनुमति होगी. इस दौरान प्लेटफार्म टिकट नहीं बिक्री नहीं होगी.

रेलवे दस्तवेजो के अनुसार, रेलवे सिर्फ नॉन एसी ट्रेन (स्लीपर श्रेणी) ट्रेन चलाएगा. ट्रेनों में एसी श्रेणी कोच नहीं होंगे. यात्रा से 12 घंटे पहले यात्री को अपनी सेहत की जानकारी रेलवे को देना अनिवार्य होगा. कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर रेल यात्री को बीच सफर में ट्रेन से जबरिया उतार दिया जाएगा. यात्री को 100 फीसदी रिफंड वापस दिया जाएगा. रेलवे वरिष्ठ नागरिकों सफर नहीं करने का सुझाव भी देगी.

Also Read This: 100 दिनों में 100 डॉक्टरों की मौत, इटली को निगलता जा रहा है कोरोना 

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा

कोच में यात्री कोई यात्री खांसी, जुकाम, बुखार आदि जैसे कोरोना वायरस जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो टीटीई व अन्य रनिंग स्टाफ ऐसी यात्री को बीच रास्ते में ट्रेन रुकवा कर नीचे उतार दिया जाएगा. ट्रेन के सभी चारो दरवाजे बंद रहेंगे. जिससे गैर जरुरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो सकेगा. ट्रेन पूरी तरह से नॉन एसी होगी और नॉन स्टाप (एक स्टेशन व दूसरे स्टेशन) चलेगी. जरुरत के मुताबिक एक अथवा दो स्टेशनों पर रोका जा सकता है. ट्रेन की कोच की साइड बर्थ खाली रहेगी जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके. इसके अलावा एक केबिन (छह बर्थ मिलाकर एक केबिन) में सिर्फ दो यात्री सफर करेंगे.

वेटिंग टिकट वाले नहीं चढ़ पाएंगे

रेलवे अधिकारी ने बताया कि ट्रेन परिचालन संबंधी प्रोटोकॉल तैयार हैं. कोरोना पर गठित मंत्रियों के समूह के निर्देश-सुझाव के अनुसार उक्त प्रोटोकाल को यथावत अथवा बदलाव के साथ लागू किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में 307 ट्रेन चलाने की योजना है. इसमें से एडवांस बुकिंग के चलते 133 ट्रेन में सीटे हाउसफुल होने के कारण लंबी वेटिंग चल रही हैं. वेटिंग टिकट को रद्द किया जाएगा.

Also Read This: ‘क्रिमिनल तबलीगियों की कुटाई अब जरूरी’  लिखने वाले DEO को सरकार का नोटिस 

मास्क और दस्ताना दिया जाएगा

स्टेशन पर प्रवेश के दौरान रेल यात्रियों को मास्क व दस्ताना दिया जाएगा. इसके एवज में रेलवे यात्रियों से मामूली शुल्क लिया जाएगा. स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा. कमोबेश रनिंग स्टाफ को भी मास्क व दस्ताने पहनने जरुरी होंगे. कोच के भीतर बाहरी वेंडर का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

100 दिनों में 100 डॉक्टरों की मौत, इटली को निगलता जा रहा है कोरोना

Next Post

हद्द हो गई: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक!

Next Post
हद्द हो गई: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक!

हद्द हो गई: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d