BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में दारोगा का प्रशिक्षण 4 फरवरी से शुरू

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
एक ही थाने में तैनात दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में कोरोना काल में स्थगति की गई दारोगा की ट्रेनिंग 4 फरवरी से शुरू होगी. इसके लिए सभी प्रशिक्षु को राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में 30 व 31 जनवरी और 2 फरवरी को योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं. डुमरांव स्थित एमपीटीसी में जिन्हें भेजा जाएगा, उन्हें भी पहले अकादमी में योगदना करना है. हालांकि ट्रेनिंग संस्थान पहुंचने से पहले सभी प्रशिक्षु दारोगा को कोरोना की जांच करानी होगी. आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट के साथ उन्हें अकादमी पहुंचने का निर्देश दिया गया है. आरटीपीसीआर के अलावा दूसरी जांच मान्य नहीं होगी. 

कोरोना के चलते ट्रेनिंग बीच में ही रोकना पड़ा था

वर्ष 2018 बैच के प्रशिक्षु दारोगा की ट्रेनिंग राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में हो रही थी. कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिए मार्च 2019 में इसे बीच में ही रोक दिया गया. ट्रेनिंग स्थगित करने के बाद इन प्रशिक्षु दारोगा को जिलों में व्यवहारिक ट्रेनिंग के लिए प्रतिनियुक्ति कर दिया गया. अब दोबारा इनकी बेसिक ट्रेनिंग शुरू की जा रही है. चूंकि कोरोना संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है, लिहाजा सभी को कोविड की जांच कराने और निगेटिव होने पर रिपोर्ट के साथ अकादमी पहुंचने का आदेश दिया गया है. डीजीपी की इजाजत के बाद राजगीर स्थित पुलिस अकादमी के उप निदेशक द्वारा इस बाबात आदेश जारी किया गया है. 

अब राजगीर व डुमरांव में होगी ट्रेनिंग

अकादमी के अस्तित्व में आने के बाद डीएसपी और दारोगा की बेसिक ट्रेनिंग राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में होती है. वर्ष 2018 बैच में 1600 से अधिक प्रशिक्षु शामिल हैं. प्रशिक्षुओं की बड़ी संख्या और कोरोना संक्रमण को देखते हुए ट्रेनिंग को दो संस्थानों में कराने का निर्णय लिया गया है. राजगीर के साथ इस बैच के 601 प्रशिक्षुओं को डुमरांव स्थित मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग (एमपीटीसी) में प्रशिक्षण दिया जाएगा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शादी के बंधन में बंधे ऑलराउंडर विजय शंकर

Next Post

नाबालिक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, पारा शिक्षक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

Next Post
नाबालिक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, पारा शिक्षक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

नाबालिक छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत, पारा शिक्षक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d