BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में : महेश पोद्दार

by bnnbharat.com
December 16, 2019
in Uncategorized
मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में : महेश पोद्दार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव में मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में है. जिस तरह से कोयलांचल के मतदाताओं ने हमें समर्थन दिया है उससे हमारा आत्मविश्वास और बढा है. यह स्पष्ट हो गया है कि लोग विकास की राजनीति को पसंद कर रहे हैं. महेश पोद्दार सोमवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि पांचवें चरण में भी भाजपा अपनी बढ़त बनाए रखेगी और संथाल क्षेत्र में ज्यादातर सीटों पर जीत हासिल करेगी.

महेश पोद्दार ने कहा कि कोयलांचल की 15 सीटों पर आज मतदान हुआ है. पिछले चुनाव में इस क्षेत्र से हमारे 12 विधायक थे. इस बार हमारी ताकत और बढी है. कोयलांचल हमारा मजबूत गढ़ है. कोयलांचल क्षेत्र झारखंड आंदोलन का केंद्र था और हमने झारखंड आंदोलनकारियों के लिए जो कार्य किए उसका हमें अच्छा परिणाम मिलेगा. महेश पोद्दार ने कहा कि अगले चरण का चुनाव संथाल क्षेत्र में होना है. वहां से अप्रत्याशित परिणाम सामने आएंगे. संथाल को एक परिवार विशेष की जागीर के रूप में प्रचारित किया जाता रहा है पर यह सिर्फ एक भ्रम है. पिछले चुनाव में संथाल से हमारे पास 8 सीटें थी जबकि जेएमएम के पास सिर्फ 6 सीटें थी. इससे साबित होता है कि संथाल क्षेत्र भी भाजपा का ही गढ़ है. संथाल से हेमंत पिछला चुनाव हार चुके हैं. हार का यहीं डर उन्हें फिर से सता रहा है इसलिए वे दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं.

भाजपा ने पिछले 5 सालों में संथाल में विकास कार्यों को गति दी है. संथाल को हमने राज्य और देश के साथ जोड़ा है. गोविंदपुर साहिबगंज सड़क मार्ग और बंदरगाह से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढी है. रोजगार का भी सृजन हुआ है.

अगले चरण का चुनाव उसी क्षेत्र में है और भाजपा वहां भी जीत हासिल करेगी. इस क्षेत्र को कुछ लोगों ने सिर्फ वोट बैंक समझा. लोगों को बरगला कर रखा और यह क्षेत्र पिछड़ा रह गया था. भाजपा सरकार की वजह से संथाल क्षेत्र में एयरपोर्ट बने, देवघर में एम्स बना. महेश पोद्दार ने कहा कि चुनाव परिणाम के बारे में हम आश्वस्त है. भाजपा आराम से अपना लक्ष्य पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि अभी तक जहां भी चुनाव हुए शांतिपूर्ण हुए हैं और इसके लिए चुनाव आयोग, प्रशासन और मतदाता बधाई के पात्र हैं. संवाददाता सम्मेलन में प्रेम मित्तल और सतीश सिन्हा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड विस चुनाव के चौथे चरण में शाम 5 बजे पड़े 62.46% वोट

Next Post

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा देशः प्रियंका

Next Post
मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा देशः प्रियंका

मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा देशः प्रियंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d