रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि आप अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से करें. सरकार आपके सशक्तिकरण का कार्य कर रही है. 2014 तक राज्य में मात्र 43 हजार सखी मंडल का गठन हुआ था, 2019 में यह बढ़कर करीब 2 लाख 16 हो गया. यह सब आपके आर्थिक स्वावलंबन एवं आप सभी को स्वरोजगार व रोजगार से आच्छादित करने के उद्देश्य से किया गया है. मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को पाकुड़ परिसदन में सखी मंडल की महिलाओं से मुलाकात के दौरान बोल रहे थे.
संथाल परगना के लोगों को गुमराह किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने स्वार्थवश संथाल परगना की महिलाओं और पुरुषों को गुमराह कर विकास में पीछे छोड़ दिया है. आप उन गांव तक, जन जन तक जाकर सरकार की मंशा, नीति और नियत जो सर्वविदित है उसकी जानकारी दें. उन्हें बताएं आपके उत्थान के लिए सरकार क्या कर रही है. यह पुनीत कार्य आप सभी को करना चाहिए. तब देश, राज्य, समाज और परिवार का विकास व आर्थिक उन्नयन संभव होगा. इसलिए अपने हिस्से की जिम्मेवारी का निर्वहन हम सभी को करना चाहिए.

