रांची:- गणतंत्र दिवस राजधानी रांची के अलावा राज्यभर में आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया. उपराजधानी दुमका के पुलिस लाईन मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया. अन्य सभी जिलों में भी मंत्रियों और उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों ने झंडोत्तोलन किया. देवघर के के.के.स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कृषिमंत्री बादल ने झंडोत्तोलन किया. लोहरदगा में वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोत्तोलन किया. पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुख्य समारोह चाईबासा के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ जहां राज्य की मंत्री जोबा मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.पाकुड़ जिले में मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने परेड टुकडियो का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया.चतरा जिला मुख्यालय स्थित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित एक मुख्य समारोह में झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री सह चतरा विधायक सत्यानन्द भोक्ता ने इस मौके पर जवानों के परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगे को सलामी दी. समारोह में उपायुक्त दिव्यांशु झा व पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे.
पलामू में शान से लहराया तिरंगा जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने किया ध्वजारोहण मौके पर परेड की सलामी विभिन्न संगठनों ने निकाली झांकियां यहां उपायुक्त ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जनों तक दी. गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आज 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया . इससे पूर्व उन्होंने जिला पुलिस व होमगार्ड के जवानों के मिली-जुली परेड की सलामी ली. खूंटी के कचहरी मैदान में उपायुक्त शशि रंजन और एसपी आशुतोष शेखर ने झंडोत्तोलन किया. गोड्डा जिले में सभी जगह 72 वें गणतंत्र दिवस पर उत्साह पूर्वक तिरंगा फहराया गया. गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर उपायुक्त भोर सिंह यादव ने तिरंगा फहराया और सलामी ली.

