रांची: रांची की धार्मिक एवं समाजिक संस्था एमआरएस कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में बंशीधर आडुकिया रोड़ (नागरमल सेवा सदन हॉस्पिटल) के बगल गली में स्थित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के प्रांगण मे 5 निर्धन जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया.
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा की अध्यक्ष महुआ माजी और संस्था के सहसंरक्षक बंसत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी द्वारा कार्यक्रम किया गया.
माजी ने कहा कि इस तरह के सेवा के कार्य बहुत ही सराहनीय है. गौशाला, पोलियो कैम्प, नि:शुल्क स्कूल कालेज एवं जरूरतमंदों की सहायता का कार्य, निर्धन, लाचार, असहाय ग्रामीणों के बीच लगभग 3000 कम्बलों का वितरण का कार्य अपने आप में एक मिसाल है.
विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ो को उपहार स्वरूप चांदी का मंगल सूत्र, पायल एवं बिछिया वर, वधु के विवाह का वैवाहिक जोड़े, 4 पीस साड़ी, लड़का के सूट का कपड़ा, श्रृंगार का समान, स्टील के बर्तन के सेट, मच्छरदानी, 2 पीस बेडसीट, स्टील का बॉक्स, 2 पीस कंबल, टब, बाल्टी एवं जग के अलावा भी संस्था के सदस्यों के द्वारा उपहार दिये गये.
इस अवसर पर संस्था के सहसंरक्षक बंसत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी, सह- कोषाध्यक्ष चिरंजीलाल खंडेलवाल, प्रमोद सारस्वत, अजय खेतान, ओमप्रकाश सरावगी, नन्द किशोर चौधरी, प्रभाष गोयल, पूरणमल सर्राफ, बिष्णु सोनी, शिव भगवान अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, सुनील पोद्दार, सुरेश भगत, कमल खेतावत, महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, विमला जालान, शोभा जालान, संतोष देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल भी उपस्थिति थे.

