रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि आज संसद में पेश आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष में देश में विकास दर माइनस 7.7प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है. मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए केंद्र सरकार को अब बिना कोई विलंब किए लोगो का खपत बढ़ाने की दिशा में आवश्यक और कारगर कदम उठाना चाहिए. साथ ही पार्टी की ओर से यह भी मांग की गई है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में केंद्र सरकार कोई नया टैक्स ना लगाएं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में भले ही करीब 11प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान लगाया गया है लेकिन वर्तमान हालात से यह साफ हो गया है कि लोगो की घरेलू जरूरतों तथा खपत में कमी आई है. केंद्र सरकार की गलत नीतियों और कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में करोड़ों लोगों की नौकरियां चली गई ,व्यापार चौपट हो गया और आय के स्रोत खत्म हो गए .इस कारण मांग में भी कमी आई ,ऐसी परिस्थिति में खपत बढ़ाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है. आलोक दूबे ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमन का यह बयान कि एक सौ वर्षो में ऐसा क्रांतिकारी बजट किसी ने नहीं देखा होगा और न सुना होगा ऐसे बजट का इंतजार देश की जनता भी कर रही है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि 1973 -74 में भी तत्कालीन वित्त मंत्री वाईबी चव्हाण के कार्यकाल में भी एक बार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी और देश महामारी से गुजरा था उस वक्त केंद्र सरकार ने कोई नया टैक्स लगाने के बजाय टैक्स की दर में कटौती करने का निर्णय लिया था और जनता को बड़ी राहत दी थी. मौजूदा संकट के समय में भी जनता केंद्र सरकार से यही उम्मीद करती है कि 1 फरवरी को जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी वित्तीय वर्ष के लिए संसद में आम बजट पेश करेगी तो कोई नया कर नहीं लगाएगी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों की आय में कैसे बढ़ोत्तरी होती है तो खपत कैसे बढ़े और मांग
