रांची:- सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में जुड़वा बच्चे की मां ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. घटना सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के 6 ब आवास संख्या 1018 की है. 31 वर्षीय पुनीत देवी अपने रेलवे इम्प्लाई पति और साथ के साथ यहां रह रही थी. महिला का पति सूरज प्रकाश बोकारो रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी की नौकरी करते हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक पुनिता देवी अपने पति और सास के साथ यहां रह रही थी. उसका का डेढ़ साल के दो जुड़वा बच्चे हैं. जिसमें एक लड़का और एक लड़की है.
