नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी राजेश भूषण ने बताया कि देश में 10 लाख की आबादी पर 837 मामले हैं. कई देशों की तुलना में इस लिहाज से भारत में मामले कम हैं. 10 लाख की आबादी में मृत्युदर 20.4 है, यह भी काफी कम है.
उन्होंने कहा, ‘देश में वास्तविक कोविड सक्रिय मामलों का आकड़ा 4,02,529 है, दूसरी तरफ 7,24,000 के लगभग लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, हमें सक्रिय मामलों पर ध्यान देना चाहिए .’
भूषण ने बताया कि आज के दिन भारत में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां कि पॉजिटिविटी भारत की औसत पॉजिटिविटी से कम है. वर्तमान में हम भारत में हम प्रति दिन प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 180 टेस्ट कर रहे हैं.

