BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जासूसी का नायाब तरीका: लड़कियां न्यूड होकर करती थी बात, पूर्व सरपंच ने दे दी सेना की गोपनीय जानकारी

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
जासूसी का नायाब तरीका: लड़कियां न्यूड होकर करती थी बात, पूर्व सरपंच ने दे दी सेना की गोपनीय जानकारी
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI सीमावर्ती इलाकों में जासूसी के लिए कई तरीके अपना रही है. राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण रेंज से गिरफ्तार एक शख्स ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस शख्स का कहना है कि ISI की ओर से लड़कियां उससे न्यूड होकर फोन पर बात करती थी. इस शख्स ने कहा है कि लड़कियों से बात करने और तस्वीरें देखने के चक्कर में वो ऐसा फंसा कि सेना की गोपनीय जानकारी उनतक भेजने लगा.

सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में राजस्थान के जैसलमेर के पोखरण फायरिंग रेंज के पास लाठी गांव से एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है. ISI की हनी ट्रैपिंग में फंसे इस व्यक्ति का नाम सत्यनारायण पालीवाल है. ये व्यक्ति इस इलाके का सरपंच रह चुका है. 

अब तक की जांच के अनुसार, सत्यनारायण पालीवाल ने सेना की गतिविधियां समेत कई सामरिक सूचनाएं ISI को पहुंचाई है. आरोपी ने ISI की लड़कियों से बात करने के लिए सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट बना रखा था. इस अकाउंट से वह सूचनाएं ISI को भेज रहा था. 

सीमावर्ती इलाकों में सोशल मीडिया पर निगरानी रखने वाली जांच एजेंसियों को इस अकाउंट पर पहले तो शक हुआ. इसके बाद उन्होंने इस अकाउंट की निगरानी बढ़ा दी. बाद में पता चला कि इस अकाउंट के जरिए कई संवेदनशील सूचनाएं भेजी जा रही थी, इसके बाद तुरंत जांच एजेंसियों ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. 

जांच एजेंसियों ने आरोपी को जयपुर ले आया है. यहां पर राजस्थान की इंटेलिजेंस एजेंसियों के अलावा सेना की इंटेलिजेंस एजेंसियां भी इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. 

आरोपी सत्यनारायण पालीवाल की भाई की पत्नी इलाके की सरपंच है. पुलिस इस व्यक्ति की और जानकारी इकट्ठा कर रही है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लकड़ी का गट्ठर सिर पर ढोकर लाने और बासी भात नमक पानी खाने वाले बाबूलाल मरांडी की तकदीर ऐसे बदली

Next Post

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य ने शिबू सोरेन को दी जन्मदिन पर बधाई

Next Post
चिकित्सकों की टीम ने शिबू सोरेन व रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जांच की

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य ने शिबू सोरेन को दी जन्मदिन पर बधाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d