मुंगेर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप गतिविधियों की तैयारी एवं संचालन की बैठक डीडीसी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मतदाता जागरूकता हेतु संबंधित स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
इस मौके पर उपविकास आयुक्त संजय कुमार ने सभी प्रतिनिधियों से समन्वय एवं टीम वर्क के रूप में काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में परिवेश बदले हुए है. कोविड-19 को दृष्टिगत करते हुए इस बार सारी गतिविधियां संचालित किया जाएगा.
मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है. सभी प्रतिनिधियों से उनके द्वारा पिछले चुनाव में किये गए कार्यकलापों के आधार पर इस बार अपने नए अनुभव और ऊर्जा के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसका उद्देश्य मतदान प्रतिशत एवं वीटीआर बढ़ाना है.
बैठक में आए सभी प्रतिनिधियों से कार्य योजना की मांग की. बैठक में स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी हृदय नारायण राम,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(जीविका), एलडीएम सहित अन्य उपस्थित थे.

