BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिस वाहन से पुलिस करती थी पेट्रोलिंग उसी वाहन से बिहार में हो रही शराब की तस्करी

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
जिस वाहन से पुलिस करती थी  पेट्रोलिंग उसी वाहन से बिहार में हो रही शराब की तस्करी
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: कुछ माह पूर्व जिस बोलेरो से सरायढेला पुलिस पेट्रोलिंग करती थी. उसी बोलेरो से बिहार में अवैध शराब की तस्करी हो रही थी. यह जानकारी सरायढेला पुलिस को सोमवार की शाम में हुई. दरअसल औरंगाबाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है है. तस्कर उसी बोलेरो में शराब भरकर ले जा रहे थे. तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए. पुलिस ने जब बोलेरो का नंबर की जांच की तो वह फर्जी नंबर था. इसके बाद इंजन तथा चेचिस नंबर के आधार पर जब गाड़ी मालिक का पता लगाया तो बोलेरो सरायढेला निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा का निकला तभी औरंगाबाद पुलिस ने सरायढेला पुलिस से संपर्क कर उक्त बोलेरो के बारे में जानकारी ली.25 दिसंबर 2020 को संजय कुमार विश्वकर्मा की  jh10 ए वाई 6726 नंबर की बोलेरो सरायढेला साव पाड़ा से चोरी हो गई थी. भुक्तभोगी बोलेरो के मालिक संजय कुमार विश्वकर्मा ने घटना की प्राथमिकी सरायढेला थाना में दर्ज करवाया था. उक्त बोलेरो काफी दिनों से सरायढेला पुलिस ढूंढ रही थी. कुछ माह पूर्व बीसीसीएल प्रबंधन की और से बोलेरो पेट्रोलिंग के लिए सरायढेला पुलिस को दिया गया था. कुछ दिनों तक सरायढेला पुलिस उसी बोलेरो से पेट्रोलिंग  करती थी. हालांकि बाद में बोलेरो को वापस कर दिया था. 25 दिसंबर 20 20 को गाड़ी मालिक संजय विश्वकर्मा का दोस्त निजी काम से बोलेरो को लेकर निकला था और शाम को साव पाड़ा में अपने घर के पास लगाया था तभी बोलेरो वहां से चोरी हो गई थी. इस घटना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस ने काफी दिनों तक गाड़ी की खोजबीन की परंतु सफलता नहीं मिली थी. इधर सोमवार को औरंगाबाद थाना की पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस टीम बोलेरो की पहचान के लिए औरंगाबाद रवाना हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंटीलिया केस की जांच में खुलने लगे सचिन वाजे से जुड़े राज, दमन से वॉल्वो कार बरामद

Next Post

छकरबंदा मुठभेड़ के विरोध में नक्सली संगठन ने किया बंद का आह्वान, पोस्टर लगा मुठभेड़ को बताया फर्जी

Next Post
छकरबंदा मुठभेड़ के विरोध में नक्सली संगठन ने किया बंद का आह्वान, पोस्टर लगा मुठभेड़ को बताया फर्जी

छकरबंदा मुठभेड़ के विरोध में नक्सली संगठन ने किया बंद का आह्वान, पोस्टर लगा मुठभेड़ को बताया फर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d