महराजगंज: पुरेन्दर थाना क्षेत्र के ककटही टोला मदरहना गांव के विशाल नामक व्यक्ति की धूमधाम से शादी सम्पन्न हुई. लेकिन शादी के अगले दिन से ही दूल्हा और दुल्हन में जंग छिड़ गई.
दूल्हे ने दुल्हन को इतनी बेरहमी से पीटा कि 24 घंटे के अंदर ही दुल्हन ने अपने मायके वालों को बुलाकर कर मायके चली गई.
मंगलवार के दिन जब दुल्हन की मां ने पुरेन्दरपुर थाने में तहरीर दिया तो पुरन्दरपुर पुलिस ने दूल्हा विशाल के साथ पांच लोंगो के खिलाफ 498 ए,323 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पर दूल्हे ने कहा कि पत्नी फोन से किसी से बात कर थी तो उसी को लेकर विवाद शुरू हो गया.
वहीं दुल्हन का कहना है कि जैसे ही मैंने अपने ससुराल की दहलीज पर पांव रखा उसके बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. दूल्हा पास नहीं आया और विवाद बढ़ाने पर अपने परिजनों के साथ मिल कर मार पीट की.

