हजारीबाग ईचाक के बरियठ में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में डाॅ. दूबे ने बताया कि पशुपालन विभाग के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखण्डों में देसी नस्ल की पशुओं की चिकित्सा कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत अबतक 3149 गायों का कृत्रिम गर्भधारण कराया गया है जिसमें 211 पशु बच्चे (वत्स) का जन्म हुआ है। वहीं विभिन्न प्रखण्डों में 33811 पशुओं में एचएस, बीक्यू, एफएमडी एवं पीपीआर का टीकाकरण कराया गया है।साथ ही 31253 पशुओं को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा एससीए मद के तहत प्राप्त 200 यूनिट कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी वितरण के क्रम में 113 यूनिट कड़कनाथ मुर्गा-मुर्गी का वितरण किया जा चुका है, जो महिला लाभूकों को प्रदान किया गया है।उन्होंने कहा कि नियमित रूप से चिकित्सा शिविर का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के पशुओं को पैथालोजिकल जांच, गर्भाधान, गभाजांच, वैक्सिनेशन का कार्य लगातार कर लक्ष्य की प्राप्ति की जा रही है।

