BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैंगरेप की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता को दारोगा ने बनाया अपनी हवस का शिकार

by bnnbharat.com
December 25, 2020
in समाचार
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार को एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई तब उसके साथ दारोगा ने यह सब किया. पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. 

दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को बरेली में एडीजी से मिली थी. जिसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं. जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि 30 नवंबर को जब वह पैदल मदनपुर जा रही थी. तभी एक कार में पांच आदमी आए, उसे जबरन कार में खींच लिया. इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वारदात के बाद वह काफी घबरा गई थी. किसी तरह उसने हिम्मत कर मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन गई.

महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली. जिसके बाद दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोगों के बीच दहशत न फैलाए सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट

Next Post

बंगाल को नहीं बनने देंगे गुजरात: ममता बनर्जी

Next Post
ममता बनर्जी आज करेंगी सिलीगुड़ी में पदयात्रा

बंगाल को नहीं बनने देंगे गुजरात: ममता बनर्जी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d