कोडरमा: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की एक महिला के द्वारा एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब को आवेदन देकर कहा गया कि जयनगर थाना कांड सँख्या 155/20 के आरोपी कलाम खान, पिता स्व. मोईज खान, तसव्वुर खान गुड्डू, पिता स्व. जलील खान, कौसर खान, पिता कासीम खान और 4-5 अन्य लोगों के द्वारा विगत 25 जुलाई के आधी रात को घर में घुस कर गाली गलौज करते हुये, मेरी आबरू पर हमला कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया वहीं मेरे विरोध करने पर जान मारने की नियत से बुरी तरह मारपीट किया गया. वह बहुत मुश्किल से उनसे अपनी इज़्ज़त बचा सकी. उक्त महिला के द्वारा कहा गया है कि थाना में मामला दर्ज तो हो गया, परन्तु अब तक उक्त कांड के सभी मुदालय आजादी से घूम रहें हैं और अक्सर थाना आते जाते हैं. महिला के अनुसार कांड के सभी आरोपी जमीन के कारोबारी है और जबरन गरीब, मजलूमों का जमीन लिखवा लेते हैं और दबंगता पूर्वक पैसे के बल पर बच निकलते हैं. आवेदन में कहा गया है कि भू-माफियाओं द्वारा उसके गवाह को जान मारने की धमकी देते हुये केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है. ऐसे में एक गरीब मजबुर महिला जिसका इज्जत पर हमला हुआ हो और इंसाफ नहीं मिला तो वो कहाँ जाएगी. उक्त महिला ने कहा कि थाना से उसे न्याय नहीं मिल रहा है, यही वजह है कि उसने एसपी साहब से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं उक्त आशय की जानकारी मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भी देने की बात कही.

