नई दिल्ली:- सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल में पूरी दुनिया के अंदर कोरोना के कारण कठिन परिस्थियां थी. दिल्ली सरकार की आय कम हो गई थी और खर्चा बढ़ गया था. इन परिस्थितियों में लोगों को राशन दिया गया. 10 लाख लोगों के लिए खाना बनवाते थे. टैक्सी ड्राइवर और बुजुर्गों आदि के लिए महीने में 5 हजार रुपये दिए गए. मुझे बेहद खुशी है कि इतनी कठिन परिस्थितियों में भी इस बार का बजट बढ़ाया गया. पिछले साल का बजट 65000 करोड़ था इस बार का बजट 69000 करोड़ है. जो पिछले साल के मुकाबले 6 प्रतिशत ज्यादा है.
टैक्से देने के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया- केजरीवाल
सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं. जिन्होंने इतनी कठिन परिस्थियों में भी अपना टैक्स दिया और अपनी जिम्मेदारी पूरी की जिससे कि सरकार अच्छे से चल रही है. सरकार की सारी सब्सिडी जारी है. पानी की सब्सिडी, फ्री शिक्षा, अस्पतालों में फ्री सेवा, महिलाओं की बसों की फ्री सेवा जारी रही. इस बजट में भी ये सारी सुविधाएं जारी रहेंगी.
सीएम ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है हमारी सरकार की जो परंपरा रही है उसके तहत इस बजट में एक चौथाई बजट शिक्षा के ऊपर और 14 प्रतिशत बजट स्वास्थ्य सेवाओं के ऊपर खर्च किया जा रहा है. शिक्षा और स्वास्थ्य के ऊपर सबसे अधिक फोकस किया गया है.
दिल्ली का बजट सरप्लस में
सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से दिल्ली का बजट सरप्लस में है. दिल्ली के बजट में घाटा नहीं हुआ. सीएजी की रिपोर्ट में भी कहा गया कि दिल्ली में घाटे का बजट नहीं बल्की सरप्लस वाला बजट पेश होता है. जब से हमारी सरकार आई है तब से केवल सरप्लस वाला बजट आ रहा है. आज जो बजट पेश किया गया ये भी सरप्लस बजट है. आज के बजट की खासियत है कि इस्टैबलिश्मैंट की कॉस्ट केवल 55 प्रतिशत है.
इस बजट में 2047 का विजन
सीएम ने बताया कि आजादी का 75 साल चल रहा है, दिल्ली सरकार लोगों के साथ मिलकर इसे मनाएगी. लोगों की आकांशाए जानने का वक्त है. 2047 में भारत कैसा होना चाहिए उस सपने की नीव अभी से रखनी पड़ेगी. उस नींव को रखने का काम दिल्ली सरकार ने अपने बजट में किया. दिल्ली की परकैपिटा इनकम 2047 में हमें सिंगापुर के परकैपिटा इनकम के बराबर करना है. इसे 16 गुना बढ़ाऐंगे. 2048 का ओलंपिक गेम दिल्ली के अंदर होना चाहिए. इसके लिए दिल्ली बिड करेगा और इन्फ्रास्ट्रक्टर विकसित करेगा. इस बजट में 2047 का विजन दिया गया है. देशभक्ति कार्यक्रमों को आयिजित करने के लिए भी स्पेशल बजट का प्रावधान किया जाएगा.

