BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खत्म हुआ इंतजार, CSK टीम में जुड़े MS धोनी

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in Uncategorized
खत्म हुआ इंतजार, CSK टीम में जुड़े MS धोनी

खत्म हुआ इंतजार, सीएसके टीम में जुड़े एमएस धोनी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आइपीएल के 13वें सीजन की तैयारियों के लिए एमएस धोनी सोमवार को रांची से चेन्नई पहुंच चुके हैं. आइपीएल के आगामी सत्र से करीब आठ महीने बाद धोनी की मैदान पर वापसी होने वाली है. चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की एक तस्वीर शेयर की, जहां वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. तीन बार के चैंपियन कप्तान का एक वीडियो भी शेयर किया गया, जहां वह एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल पहुंचे. जैसे ही धोनी चेन्नई पहुंचे, फैंस ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद सीएसके के मैनेजर रसेल राधाकृष्‍णन ने उनके लिए रास्ता बनाया. धोनी के अलावा पीयूष चावला और कर्ण शर्मा भी चेन्नई पहुंच चुके हैं. इस सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने चावला को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

दो मार्च से शुरू करेंगे अभ्यास

पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी ‌क्रिकेट से दूर हैं और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह चेन्‍नई में टीम के साथ दो मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे. जुलाई में टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जिसके बाद धोनी ने क्रिकेट से दूरी बना ली थी.

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन के अनुसार धोनी उन खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जो 19 मार्च से शुरू ‌होने वाले टीम के कैंप के रूप में मौजूद हैं. धोनी करीब दो सप्ताह तक सुरेश रैना, रायडू के साथ मैदान पर अभ्यास करते नजर आएंगे. इसके बाद वह एक ब्रेक लेंगे और आइपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले टीम से जुड़ेंगे. रैना और रायडू पिछले तीन महीने से यहां ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM जगनमोहन रेड्डी के सलाहकार नियुक्त हुए पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग

Next Post

आर्थिक सर्वे से सालाना विकास की दशा व दिशा का पता चलेगा : सूर्यकांत शुक्ला

Next Post
आर्थिक सर्वे से सालाना विकास की दशा व दिशा का पता चलेगा : सूर्यकांत शुक्ला

आर्थिक सर्वे से सालाना विकास की दशा व दिशा का पता चलेगा : सूर्यकांत शुक्ला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d