BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर जंग जारी, शिवसेना ने फडणवीस से मांगा इस्तीफा…

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर जंग जारी, शिवसेना ने फडणवीस से मांगा इस्तीफा…
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के बाद सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और बीजेपी में लगातार घमासान जारी है. ऐसे में महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर इंतजार लम्बा होता जा रहा है. जहां एक तरफ बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर पा रही है, वहीं दूसरी तरफ शिवसेना बार-बार मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर अड़ी है. इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है.

संजय राउत ने बीजेपी पर अपनी बयानबाजी करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है, तो यह राज्य के लोगों का अपमान होगा. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पद शिवसेना को देने पर सहमत होने पर ही बीजेपी को हमारे पास आना चाहिए.

इससे पहले उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को घंटे भर तक चली शिवसेना के नये विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की जिस दौरान विधायकों ने दोहराया कि लोकसभा चुनाव से पहले पदों और जिम्मेदारियों के समान बंटवारे के जिस विचार पर सहमति बनी थी, उसे लागू किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र में सरकार गठन की समयसीमा बहुत जल्द ही खत्म होने वाली है. वैसे ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के संकेतों को बल मिलता दिख रहा है.  महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

जानिये बीजपी-शिवसेना के झगड़े की असल वजह

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सत्ता की साझेदारी को पेंच फंसा हुआ है. शिवसेना जहां मुख्यमंत्री पद पर 50-50 फार्मूले की बाद कर रही है, वहं बीजेपी इससे साफ़-साफ़ इनकार कर रही है. शिवसेना का दावा है कि चुनाव से पहले ही बीजेपी के अमित शाह से इस पर समझौता हुआ था कि ढाई-ढाई साल का सीएम दोनों पार्टियों से होगा. मगर देवेंद्र फडणवीस ने इस समझौते से साफ़ मना कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है. जिसकी वजह से नई सर्कार गठन में देर हो रही है. चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को कुल 161 सीटें मिली हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहनाई कि गूंज से गूंज उठा बड़ा अखाड़ा परिसर, निकाली गई भव्य बरात

Next Post

बोरियों प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया चुनाव से संबंधित बैठक

Next Post
बोरियों प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया चुनाव से संबंधित बैठक

बोरियों प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया चुनाव से संबंधित बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d