BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिस तरह विपक्ष पेश आया वो लज्जा का विषय: प्रकाश जावड़ेकर

by bnnbharat.com
September 24, 2020
in समाचार
प्रकाश जावड़ेकर ने हथिनी की मौत पर मांगी रिपोर्ट, पर्यावरण मंत्रालय गंभीर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: विपक्ष की राजनीति दिशाहीन बताते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जब उनके पास कृषि विधेयक व अन्य मुद्दों पर अपना विचार देने का मौका था तब उन्होंने सदन से वॉकआउट कर दिया. संसद के मानसून सत्र में अनेकों विधेयक पारित हुए उसमें कृषि विधेयक और प्रवासी मजदूरों के लिए तीन विधेयक भी शामिल हैं जिसपर विपक्ष द्वारा सख्त ऐतराज जताया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को कहा, ‘कल ( बुधवार) को प्रवासी मजदूरों के लिए तीन विधेयक पारित किए गए . तीनों विधेयक इन मजदूरों के वेतन सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाले हैं, आजादी के 73 साल बीत गए , ये तीनों सुरक्षा नहीं मिली, आज मिल रही हैं… विपक्ष ने इसका विरोध किया. जो काम करना चाहिए था नहीं किया और अब दोष दे रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जिस तरह विपक्ष पेश आया वो लज्जा का विषय है, उन्होंने राज्यसभा को शर्मसार कर दिया. उन्हें डिवीजन चाहिए था, उपसभापति ने लगातार कहा कि आप अपनी सीट पर जाओ. डिवीजन मांगो, मैं दूंगा. अब हर जगह जाकर शिकायत कर रहे हैं. ये चोरी और सीनाजोरी का मामला हो गया.’ बता दें कि महामारी के प्रकोप को देखते हुए सत्र को मात्र दस दिनों में ही बुधवार को खत्म कर दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LAC पर भारत का जिद्दी रवैया डिसइंगेजमेंट में बड़ी बाधा: चीन

Next Post

दिल्ली में खत्म हो रहा है दूसरे चरण का पीक: CM केजरीवाल

Next Post
सुशांत की मौत ने लाखों प्रशंसकों को दुखी कर दिया: CM केजरीवाल

दिल्ली में खत्म हो रहा है दूसरे चरण का पीक: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d