BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

1.1 करोड़ लोगों के नागरिकता मिलने का रास्ता होगा साफ, बाइडेन करेंगे सपने को साकार

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in Uncategorized
1.1 करोड़ लोगों के नागरिकता मिलने का रास्ता होगा साफ, बाइडेन करेंगे सपने को साकार
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: अमेरिका के नए राष्ट्रपति का पद संभालने जा रहे जो बाइडेन अप्रवासियों के मुद्दे पर व्यापक कदम उठाने जा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बाइडेन पहले कार्यकाल के पहले ही दिन आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे सकते हैं. ये एक ऐसा कदम है जिससे अमेरिका में बिना कानूनी मान्यता के रह रहे 1 करोड़ 10 लाख लोगों को वहां की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. इस 1 करोड़ 10 लाख लोगों में बड़ी संख्या में भारतीय भी हैं.

जो बाइडेन की ये नीति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रवासी नीति से एकदम अलग है. ट्रंप ने अपने चार साल के कार्यकाल में न सिर्फ रोजगार और चमकते भविष्य की तलाश में अमेरिका आने वाले लोगों को रोका बल्कि बड़े पैमाने पर अवैध रूप से यूएस में घुस आगे लोगों को डिपोर्ट भी करवा दिया. 

लेकिन जो बाइडेन एकदम विपरित नीति पर चल रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ही बाइडेन ने अमेरिका के दरवाजे प्रतिभाशाली लोगों के लिए खोलने का वादा किया था. बाइडेन के इस कदम से लैटिन अमेरिकी देशों, भारतीय, चीनियों को फायदा होगा.

एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार नई अप्रवास नीति को लागू करने के लिए जो बाइडेन ने 1 जनवरी 2021 को बेंचमार्क बनाया है. यानी कि इस तारीख तक जो लोग अमेरिका में बिना कानूनी मान्यता के रह रहे थे उन्हें वहां की नागरिकता देने पर विचार किया जाएगा. इस बाबत जो बाइडेन अपने कार्यकाल के पहले ही दिन बिल पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. 

नागरिकता पाने की प्रक्रिया 8 साल तक चलेगी. इस दौरान अमेरिका में इन लोगों के व्यवहार, कानून के प्रति सम्मान को जांचा परखा जाएगा. सबसे पहले इन्हें 5 साल तक के लिए ग्रीन कार्ड दिया जाएगा, इस दौरान उनका बैकग्राउंड चेक किया जाएगा, देखा जाएगा कि क्या ये टैक्स भर रहे हैं, और दूसरी बुनियादी जरूरतें पूरी कर रहे हैं.  इस जांच के बाद इन्हें दूसरे फेज में ट्रांसफर किया जाएगा जो कि तीन साल का होगा. इस चरण को ‘न्यूट्रलाइजेशन’ का नाम दिया गया है. इस फेज में नागरिकता के इच्छुक लोगों की अमेरिकी नागरिकता पक्की की जाएगी. 

बाइडेन के इस प्लान में अमेरिकी जिंदगी के सपने संजोने वाले लोगों के लिए खास स्थान है. ड्रीमर्स वे हैं जो अपने माता-पिता के साथ नाबालिग रूप में अमेरिका बिना कागजात के घुसे हैं. इस कैटेगरी में युवा, बच्चे, किसान, आते हैं. अगर ये किसी काम में हैं, स्कूल जाते हैं और दूसरी शर्तें पूरी करते हैं तो इन्हें ग्रीन कार्ड जल्दी मिल पाएगी और अमेरिका में इनकी नागरिकता भी जल्द पक्की हो सकेगी.    

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक घंटे में खाएं 4 किलो की ‘बुलेट थाली’, इनाम में मिलेगा ‘रॉयल इनफील्‍ड’

Next Post

बजट से पहले 30 जनवरी को सरकार ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुलाई सर्वदलीय बैठक

Next Post
भारत की जनता ने लड़ी कोरोना के खिलाफ लड़ाई, देश को बनाया आत्मनिर्भर: PM मोदी

बजट से पहले 30 जनवरी को सरकार ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुलाई सर्वदलीय बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d