BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौसम का 15 फरवरी से बदलेगा मिजाज, 3 दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
मौसम अलर्ट: 48 घंटों तक कोई खास बदलाव नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वेलेंटाइन डे के मौके पर आज मौसम खुशगवार रहा. सुबह से धूप रहने के कारण ठंड में कमी रही. लेकिन मौसम विभाग की माने तो सोमवार से अगले तीन दिनों तक राज्य में बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूवार्नुमान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी के अवसर पर आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं.

मौसम विभाग की ओर से जारी पूवार्नुमान के अनुसार, आगामी 16 से 17 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है. इसके साथ ही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. मौसम में बदलाव की शुरूआत कल सोमवार से हो सकती है.

पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 53 प्रतिशत तथा न्यूनतम 31 प्रतिशत दर्ज की गई है. आज सारा दिन आसमान साफ रहा.

मौसम में हो रहे परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में चिकित्सकों का मानना है कि मौसम में बदलाव के अनुसार लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए. बच्चे, बूढ़े और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बाहर निकलने के दौरान शरीर पर पर्याप्त कपड़े रखने चाहिए. ठंड का असर अब तक कम नहीं हुआ है. लिहाजा लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है.

डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार, मौसम के अनुसार शरीर के बदलाव में थोड़ा समय लगता हैं. इस लिए जरूरी है कि सतर्कता रखी जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिवरात्रि को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण

Next Post

हम बंगाल में बदलाव लाने के लिए तैयार हैं: दिलीप घोष

Next Post
बंगाल BJP अध्‍यक्ष ने TMC कार्यकर्ताओं को दी पैर तोड़ने की धमकी

हम बंगाल में बदलाव लाने के लिए तैयार हैं: दिलीप घोष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d