BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधवा बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in Uncategorized
रि‍श्‍तों का खून: जमीन के लिए मां बाप सहित 6 सदस्यों को काट डाला
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर थाना इलाके में एक वृद्धा की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि उनकी विधवा बड़ी बहू ने ही अपने मां-बाप और मामा के साथ मिलकर सास की नृशंस हत्या की है. मृतका की पहचान 60 साल की सूजामणि गायन के तौर पर हुई है. गिरफ्तार बहू का नाम सुजाता गायन है. उसके पिता अजय ओरांग, मां मालिनी मंडल और मामा बासु मंडल की भी गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा उस टैक्सी चालक को भी गिरफ्तार किया गया है जिसकी गाड़ी में डालकर शव को ठिकाने लगाने के लिए ले जा जा रहा था.

लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कोलकाता पुलिस की गश्ती टीम ने प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में एक पीली टैक्सी को रोका था. इसमें बड़ी बहू, अपने मां बाप और मामा के साथ सवार थे. इनसे पूछताछ की गई तो इनकी बातें संदिग्ध लगीं जिसके बाद टैक्सी की तलाशी ली गई.

तब उसमें से सब्जी का एक बोरा बरामद हुआ. उसे खोलने पर उसमें से खून से लथपथ हालत में वृद्धा का शव बरामद किया गया. उसके बाद बहू को उसके मां-बाप, मामा और ड्राइवर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रारंभिक पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि सास कथित तौर पर बेटे की मौत के बाद बहू पर अत्याचार करती थी. इसी की वजह से उसने अपने मां बाप और मामा के साथ मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई.

गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात तीन बजे के करीब सबसे पहले बहू के सिर पर धारदार हथियार से हमले किए गए जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर पड़ी थी. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरकर टैक्सी से ले जाया जा रहा था. उसी समय प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में कोलकाता पुलिस की गश्ती टीम ने टैक्सी को रोककर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोखाधड़ी करके खाते से निकले रुपयों को साइबर क्राइम ने खाते मे वापस कराया

Next Post

मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय राउत, अजय सिंह पर FIR के लिए करणी सेना ने दिया आवेदन

Next Post
मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय राउत, अजय सिंह पर FIR के लिए करणी सेना ने दिया आवेदन

मुंबई पुलिस कमिश्नर, संजय राउत, अजय सिंह पर FIR के लिए करणी सेना ने दिया आवेदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d