BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

जंगली भालू ने दंपती पर किया हमला, युवक का फाड़ा पेट, महिला ने भागकर बचाई जान

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
जंगली भालू ने दंपती पर किया हमला, युवक का फाड़ा पेट, महिला ने भागकर बचाई जान
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: छोटानागरा थाना क्षेत्र के कसिया पेचा के जंगल में जंगली भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई. वहीं, हमले के दौरान युवक की पत्नी ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना सोमवार की देर रात की है. दंपती महुआ चुनने जंगल में गया था और इसी दौरान भालू ने युवक पर हमला किया.

मृतक की पहचान पांडू सुरीन के रूप में की गई. पांडू अपनी पत्नी रीना सुरीन के साथ कसिया पेचा के जंगलों में महुआ चुनने गया था. महुआ चुनने के दौरान अचानक एक जंगली भालू ने पांडू सुरीन पर पीछे से हमला कर दिया. भालू ने उसके पेट को फाड़ डाला. यह सब देख उसकी पत्नी वहां से भागी और अपनी जान बचाई.

भागते हुए रीना सुरीन घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन जंगल पहुंचे और पांडू को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना की जानकारी गुवा थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह को मिलते ही वे मौके पर पहुंच मामले की जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए चाईबासा भिजवाया.

वहीं, पांडू सुरीन के परिजनों ने गुवा वन पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा से मुआवजे की मांग की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोगोटा ने कोरोना पर नियंत्रित करने के लिए घोषित किया ऑरेंज अलर्ट

Next Post

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पूर्वी यरुशलम में चुनाव को लेकर इजराइल पर दबाव बनाने की अपील की

Next Post
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पूर्वी यरुशलम में चुनाव को लेकर इजराइल पर दबाव बनाने की अपील की

फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पूर्वी यरुशलम में चुनाव को लेकर इजराइल पर दबाव बनाने की अपील की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d