रामगढ़:- रामगढ थाना चौक से समीप दामोदर पुल से एक युवती ने छ्लांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. युवती के छलांग लगाते ही स्थानीय लोग युवती को बचाने नदी की ओर दौड़ पड़े. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची रामगढ़ थाना की पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को पानी से बाहर निकाला और एम्बुलेंस से लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.
