हजारीबाग: सदर अस्पताल में प्रसव के लिए बकसपुरा से आयी सहेली प्रवीण, के साथ सदर अस्पताल के कर्मियों के द्वारा भर्ती कराने के नाम पर 500 रूपये लेने के बाद महिला के शरीर से बदबू आने का आरोप लगाकर उसे मारपीट कर बाहर निकाल दिया गया. महिला दर्द से कराह रही थी लेकिन चिकित्सकों ने उसकी एक ना सुनी. सूचना महिला के परिजनों ने बीएनएन भारत के संवाददाता को दिया जिसके बाद महिला के बयान पर सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष केके लाल को संवाददाता ने सूचना दिया.
सूचना मिलते ही प्रबंधक के द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई जिसमें महिला ने केके लालसा अपनी सारी बात कही लेकिन प्रबंधक के द्वारा भी महिला की एक भी ना सुनी गई और टालमटोल कर उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. बाद में उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में व्यवस्था नहीं होने की वजह से उसे रिम्स रेफर किया गया और ₹500 लीये जाने का अगर महिला लिखित शिकायत करती है तो जांच की जाएगी. बताते चलें कि सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बना दिया गया है. यहां से किसी भी मरीज को रेफर नहीं करने का प्रावधान है लेकिन सदर अस्पताल में इन दिनों लगातार रेखा की शिकायत आ रही है.

