BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पैरासूट से गिरा अजूबा यंत्र, ग्रामीणों को लगा कोरोना फैलाने वाला यंत्र है!

by bnnbharat.com
April 15, 2020
in Uncategorized
पैरासूट से गिरा अजूबा यंत्र, ग्रामीणों को लगा कोरोना फैलाने वाला यंत्र है!

पैरासूट से गिरा अजूबा यंत्र, ग्रामीणों को लगा कोरोना फैलाने वाला यंत्र है!

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला: सरायकेला जिले के तिरुलडीह थानाक्षेत्र के लेटेमदा गांव में तालाब में बड़ा सा बैलून मिलने से हड़कंप मच गया. बैलून पैराशूट जैसा दिखाई पड़ा. यह बात जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोग तालाब के पास जुट गये. लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. कोई बम, तो कोई कोरोना वायरस फैलाने वाला यंत्र बताने लगे. डरे-सहमे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

Also Read This: तबलीगी जमात मामला: मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस, 1900 जमातियों को लुकआउट नोटिस जारी 

पुलिस ने जब्त किया सामान

ग्रामीणों की सूचना पर तिरुलडीह थानाप्रभारी सुभाषचंद्र सिंह दल-बल के साथ तालाब के पास पहुंचे और बैलून समेत अन्य सामानों को इकट्ठा कर जब्त कर लिया. कुछ सामान पानी में गिरे हुए थे. पुलिस ने बांस के डंडे व रस्सी के सहारे उन्हें तालाब से बाहर निकाला. ये यंत्र और उसकी किट जैसी चीजें हैं. इस पर “India Meteorological Department” लिखा हुआ पाया गया है और पता लोदी रोड न्यू दिल्ली लिखा हुआ है.

तिरुलडीह थानाप्रभारी सुभाषचंद्र सिंह ने कहा कि बरामद समान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का लग रहा है. ऐसा अनुमान है कि इसे मौसम संबंधी जानकारी के लिए एक्सपेरिमेंट के तहत छोड़ा गया हो. इंटरनेट पर सर्च करने पर इसी बात का पता चला है. थानाप्रभारी ने कहा कि वरीय पदाधिकारी को इसकी जानकारी दे दी गई. आगे उनके आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. सभी सामानों को थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बेरोजगारी: SILICON VALLEY में छंटनी, वेतन में कटौती और भर्तियों पर रोक की तैयारी

Next Post

राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

Next Post
राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

राहुल गांधी का आग्रह, मध्य पूर्व में फंसे श्रमिकों को घर लाया जाए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d