BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सरकार के द्वारा बिजली के क्षेत्र में किये गए कार्य मूर्त रूप ले रहे हैं – भाजपा

by bnnbharat.com
August 17, 2020
in Uncategorized
भाजपा नेता के छोटे भाई का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया की आज ट्रांसमिशन लाइन और सब स्टेशन का उद्घाटन हुआ.प्रतुल ने कहा की भाजपा के रघुवर दास के नेतृत्व वाली पूर्व की सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं. निर्बाध बिजली के लिए ट्रांसमिशन लाइन सबसे जरूरी है. 2014 में जब भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली थी उस समय इसकी भारी कमी थी. योजनाबद्ध तरीके से रघुवर दास जी के नेतृत्व में पूर्व की भाजपा सरकार ने इस स्थिति को सुधारा.जहां 114 ग्रेड की आवश्यकता थी वहां तब केवल 31 ग्रिड ही कार्यरत थे. भाजपा सरकार के समय 59 नये ग्रिड का कार्य पूरा हुआ और बाकी पर कार्य चल रहा था. इसी प्रकार 350 नये सब स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 200 से ज्यादा सब स्टेशन का निर्माण भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो चुका था, बाकी अंतिम चरण में थे. आने वाले दिनों में इसमें से और भी कार्य पूर्ण होंगे.साथ ही 2024 तक 4000 मेगावाट उत्पादन के साथ झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा .भाजपा सरकार ने 2014 से 19 के बीच 30 लाख घरों तक बिजली पहुंचाई थी. 247 दुर्गम स्थल पर स्थित गॉंवों में सोलर ग्रिड का निर्माण कर बिजली पहुंचाई गयी थी. गांव में बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइट व अन्य कार्य शुरू हुआ था. किसानों के लिए अलग कृषि फीडर का निर्माण भी शुरू किया था. यह सारे कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं.प्रतुल ने कहा की भाजपा सरकार के द्वारा बिजली के क्षेत्र में किए गए तमाम कार्य शीघ्र जमीन पर दिखने लगेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजीव गांधी की जयंती को पर 20 को सेमिनार का होगा आयोजन-रामेश्वर उरांव

Next Post

कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या में कमी, 1145 अभी भी कोरोना से संक्रमित

Next Post
24 घंटे में 101 पुलिस हुए कोरोना से संक्रमित, 1 की मौत

कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या में कमी, 1145 अभी भी कोरोना से संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d