BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुनसान मैदान को महानगर के कार्यकर्ताओ ने महाभारत का कुरुक्षेत्र बना दिया जिसमें जीत पांडव रूपी भाजपा की होगी — दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 4, 2021
in समाचार
हेमंत सोरेन प्रवासी कामगारों की घर वापसी में बहानेबाजी कर रही है: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- गुमला नरसंहार, कोंगें के दम्पति की गला रेत कर हत्या, किशोरगंज कांड में निर्दोष लोगो पर प्रशासन द्वारा अपराधियों जैसा सलूक एवं राज्य में अनियंत्रित अपराध व गिरते कानून व्यवस्था के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर और रांची ग्रामीण के तत्वधान में पुंदाग स्थित साईं मंदिर के निकट रांची महानगर जिलाध्यक्ष के.के.गुप्ता की अध्यक्षता में एकदिवसीय महाधरना दिया गया .

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने मौजूदा हेमंत सरकार को निकम्मी और नकारा बताते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है और इस अधिकार को गौण करने के लिए मौजूदा सरकार ने शहर के बाहर एक विराने और सुनसान मैदान प्रदर्शन के लिए देकर विरोध के आवाज को दबाना चाहती है . लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता इस निर्जन स्थान को भी इंद्रप्रस्थ बना दिया और जो मैदान आपने हमें दिया है इस मैदान को कुरुक्षेत्र समझकर सरकार के खिलाफ अब इसी स्थान से महाभारत का बिगुल बजेगा.

इस अवसर पर रांची सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि इस सुनसान और निर्जन स्थान पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दर्शनीय है विशेषकर भारतीय जनता पार्टी महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह निश्चित प्रभावित करने वाला है . पूर्व मंत्री सी. पी. सिंह ने कहा कि बेशर्म हेमन्त सरकार यह बताये कि पंकज मिश्रा कौन है क्यूंकि उन्ही के पार्टी के विधायक लॉबीन हेमब्रम ने 485 ट्रक पकड़ा फिर सरकार उसे छोड़ दी मधु कोड़ा के समय में विनोद की भूमिका में पंकज मिश्रा बहुत सक्रिय है।प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद साहु ने कहा कि अब जनविरोधी सरकार को भाजपा कार्यकर्ता मुहतोड़ जवाब देंगें।हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूर्णता नकारा साबित हुई है, जिसने सिर्फ चुनावी दांव के लिए प्रत्येक वर्ष 500000 नौकरियों का वादा किया लेकिन सरकार में आने के बाद युवाओं नौकरी देना तो दूर बल्कि काम में लगे लोगों का रोजगार छीन रही है यह सरकार .

भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला के अध्यक्ष श्री के.के गुप्ता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बहुत मौजूदा सरकार ने झारखंड से विकास को दूर कर दिया है जितनी भी परियोजनाएं और कार्यक्रम चल रहे थे उन्हें इस सरकार ने पूर्णत ठप करके रखा है . झारखंड में सिर्फ अपराध का बोलबाला है तथा ट्रांसफर और पोस्टिंग में खरीद-फरोख्त सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है . श्री गुप्ता ने आह्वाहन किया की अब इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, जिसकी शुरुआत आज साईं मंदिर प्रांगण स्थित इस मैदान से हो चुका है .

रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने हेमंत सरकार को पूर्णता नकारा और निकम्मी बताया .

एक दिवसीय महा धरना के अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष श्री के.के.गुप्ता ने की,संचालन वरुण साहू ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रीतम साहू के द्वारा की गई.

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, महामंत्री आदित्य साहू, रांची सांसद श्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, कांके विधायक समरी लाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,काजल प्रधान, रांची महापौर आशा लकड़ा , शिवपूजन पाठक, मनोज सिंह, मनोज मिश्रा, बालमुकुंद सहाय, बलराम सिंह राजू सिंह जितेंद्र सिंह पटेल जितेंद्र वर्मा अनीता वर्मा राकेश सिंह गुड्डू राहुल चौधरी गायत्री देवी अमृता कुजुर राकेश सिंह कुमार निकेश संजू वर्मा विश्वजीत कुमार सिंह रजनीश पांडे , अजीत साहू देवेंद्र शर्मा सोनू सिंह अरविंद सिंह पिंटू, रोहित नारायण सिंह, राम लखन राम, गोपाल सोनी, प्रमोद नाथ शाहदेव, जॉनी वाकर खान, ओम प्रकाश  पांडे, सुवेश पांडे, सूर्य प्रताप, विनोद महतो, सुजीत शर्मा ,निलेश सिंह, आनंद कुमार, पिंटू पासवान, पप्पू वर्मा, पप्पू जायसवाल, संतोष मिश्रा, रामजी प्रसाद, विकास कुमार रवि, दीपक शाह, बसंत पांडे, सूर्या साहू, और भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोजगार सृजन योजना से लोन देकर बेरोजगारों को बनाएं आत्मनिर्भर

Next Post

गुमला में सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

Next Post
गुमला में सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

गुमला में सामूहिक हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d