रांची: रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाजरत मरीज के भोजन में कीड़ा मिला है. दरअसल, गुरुवार की रात रिम्स किचन से धुर्वा निवासी 42 वर्षीय एक मरीज को खाना दिया गया था. खाना का पैकिंग खोलने के बाद मरीज ने देखा कि दिए गए सब्जी में कीड़ा है. जिसके बाद मरीज ने इसकी शिकायत ड्यूटी में तैनात नर्स से की.
हालांकि, शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुआ.

